Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीजेपी विधायक ने प्रयास विद्यालय में भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, मंत्री नेताम ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

रायपुर-  छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज छठवां दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की कम संख्या पर सत्ता पक्ष ने तंज कसा. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और राजेश मूणत ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किये. तो वहीं सदन में मौजूद कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने उनके तंज पर पलटवार किया. इसके साथ ही बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने प्रयास विद्यालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. जिसपर काफी तीखी बहस हुई और इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही.

बीजेपी वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि पूरा विपक्ष न्याय यात्रा में जुटा है. सदन की चिंता करनी छोड़ पूरी पार्टी यात्रा पर निकली है. वहीं विधायक राजेश मूणत ने भी कांग्रेस पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मूणत ने कहा कि पूरी पार्टी युवराज के स्वागत में लगी है. भूपेश बघेल का नाम हटाकर अपना नाम लिखने होड़ मची है. अजय चंद्राकर ने कहा कि यात्रा पर भी आप स्थगन ले आइए. वहीं कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि सदन की कार्यवाही के लिए हम मौजूद हैं.

बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने सदन में प्रयास विद्यालय का मुद्दा उठाया. मोतीलाल साहू ने प्रयास विद्यालय में भ्रष्टाचार की आशंका जताई. इसपर मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा कि 2018 के बाद से प्रयास विद्यालय के परिणाम में गिरावट आई. पढ़ाई के नाम पर प्रयास स्कूल में बोगस काम होता रहा. वहां न खेल की सुविधा थी, न पढ़ाई की अच्छी सुविधाएं. इस वर्ग के बच्चों की बेहतर शिक्षा की हम व्यवस्था करेंगे. इस दौरान सदन में प्रयास विद्यालय को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई. वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार है, दोषियों पर कार्रवाई होगी.