Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

समाधान शिविर के दौरान महिला-बाल विकास अधिकारी पर भड़के BJP विधायक, कलेक्टर से की शिकायत, देखें वीडियो..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन को मजबूती देने के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार 2025′ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत जिले के ग्राम बेमचा के शासकीय हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बतौर अतिथि पहुंचे। वे शासकीय योजनाओं से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर अधिकारी समीर पाण्डेय को लापरवाही के चलते फटकार लगाई।

बता दें कि इस दौरान जिला कलेक्टर भी मौके पर मौजूद थे, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, कुछ महीने पहले विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अधिकारी समीर पाण्डेय से मुख्यमंत्री की योजना सामूहिक कन्या विवाह की जानकारी मांगी थी। पाण्डेय ने लाभार्थियों की सूची तो दी, लेकिन आवेदकों के आवेदन पत्र नहीं दिए। विधायक ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को इस मामले में हस्तक्षेप के लिए बुलाया। कलेक्टर ने समीर पाण्डेय को तुरंत आवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आवेदन देने आए ग्रामीण लौटे

इस पूरे घटनाक्रम को शिविर में मौजूद आम नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा। कई ग्रामीणों ने दबे स्वर में यह भी कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि की बात अफसर नहीं सुन रहे, तो आम लोगों की सुनवाई की क्या उम्मीद की जा सकती है? कई लोग आवेदन देने से पहले ही निराश होकर शिविर स्थल से लौट गए।

समस्या यही है कि अगर शासन के मंच पर जनप्रतिनिधियों को भी अनदेखा किया जा रहा है, तो प्रशासन आम जनता की समस्याओं को कितनी गंभीरता से ले रहा है, यह सोचने वाली बात है।