Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BJP MLA अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में नहीं दम, कांग्रेस शासन काल में 10 बार हो चुका है SIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत घर-घर गणना चरण की शुरुआत होगी. इस बीच कांग्रेस के प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवाल और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में देश में 10 बार एसआईआर हुआ है. यह निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया है. कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में दम नहीं है. वह केवल इधर-उधर की बातें करती है. 

PCC चीफ पर MLA चंद्राकर का हमला

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर सवाल उठाया था कि क्या सरेंडर से पहले सरकार और नक्सलियों के बीच कोई शांति वार्ता हुई थी. इस पर पलटवार करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार और नक्सलियों के बीच कोई गोपनीय वार्ता नहीं हुई है और सरकार का स्टैंड पूरी तरह सही है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस यह बताए कि उनकी सरकार में नक्सलवाद कैसे फैला? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झीरम कांड के आरोपियों को कांग्रेस ने खुद नहीं पकड़ा. वहीं दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस का नक्सलियों के साथ संबंध रहा है.

कांग्रेस जिलों अध्यक्षों के चयन में देरी, MLA चंद्राकर ने ली चुटकी

कांग्रेस जिलों अध्यक्षों के चयन में देरी पर विधायक अजय चंद्राकर ने चुटकी ली है. विधायक चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस का हाईकमान बिहार में मछली पकड़ रहा है. जब फुर्सत होगी तभी जिला अध्यक्ष चुन पाएंगे. अगर जिलाध्यक्ष चयन की ज्यादा जल्दी है तो गंगरेल में मछली पकड़ने आएं. कांग्रेस में कुछ भी हो जाए लेकिन केवल एक परिवार की चलेगी. कांग्रेस में माता के कहने पर, भाई के कहने पर, बहन के कहने पर काम होता है.