Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने राजधानी में डबल मर्डर को माना गंभीर, कहा- गृह मंत्री तत्काल कार्रवाई करें…

रायपुर। राजधानी रायपुर में सामने आई डबल मर्डर की घटना को भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक अजय चंद्राकर ने गंभीर बताते हुए कहा कि गृह मंत्री से निवेदन है कि तत्काल कार्रवाई हो. वहीं मृतक के पिता की बातों को अन्यथा नहीं लेने की बात कही. 

भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने सीजी पीएससी गड़बड़ी पर तत्कालीन चेयरमैन टामन सोनवानी की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि मामला न्यायालय में है, इसलिए मुझे ज्यादा नहीं बोलना चाहिए. कुछ लोगों की ज्वाइनिंग पर रोक है. अब सीबीआई की एंट्री हो चुकी है, कोई भी कथन किसी के भविष्य को प्रभावित कर सकता है.

वहीं रबी फसल पर धनेंद्र साहू के तुगलकी फरमान वाले बयान पर चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है कि मौखिक निर्देश दिए जा रहे हैं. खुद उनका का बयान मौखिक है. मैं उस जगह से आता हूं, जहां सबसे ज्यादा सिंचाई से खेती होती है. कहीं पर भी ऐसा फरमान जारी नहीं किया गया है. कांग्रेसी कहीं से भी बयान खोज के लाकर थोप देते है.