Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा सदस्यता ​अभियान: प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने ली समीक्षा बैठक, कहा-

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश सदस्यता टोली और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ दो चरणों में सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रकोष्ठ मोर्चा को बूथों की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय सदस्यों को ही दायित्व दिए जाएंगे।

सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में प्रत्येक मंडल इकाई में 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, प्रदेश भर में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय सदस्यों को ही दायित्व दिए जाएंगे।

प्रदेश प्रभारी नवीन ने कहा कि निर्धारित अवधि में सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करने, ज्यादा-से-ज्यादा प्रदेशवासियों को भाजपा की विचाधारा से जोड़ने, गली-गली और घर-घर पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए इस अभियान को और तीव्र गति प्रदान के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयाग से जुट जाएं।

विदित रहे, प्रदेश में इन दिनों भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है और सभी कार्यकर्ता प्रदेश के लिए निर्धारित सदस्यता का लक्ष्य हासिल करने में जुटे हुए हैं। ज्ञातव्य है, अब तक प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है।

मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा

भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन ने सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों के साथ बैठक करके सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर फोकस करने कहा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि महिलाओं को ज्यादा-से-ज्यादा बनाना है, इसी प्रकार आर्थिक प्रकोष्ठ है तो अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए लोगों को बनाना है। इस तरह सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाना है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा, रामजी भारती, सांसद रूपकुमारी चौधरी, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, एनजीओ प्रकोष्ठ से सुरेंद्र पाटनी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदीप सिंह, आर्थिक प्रकोष्ठ के राजेश अग्रवाल, आरटीआई प्रकोष्ठ के विजय मिश्रा, बुनकर प्रकोष्ठ के पुरुषोत्तम देवांगन, मछुवारा प्रकोष्ठ के नेहरू निषाद, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राजेश अवस्थी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, किसान मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ के बिसेसर पटेल, सहकारिता प्रकोष्ठ के शशिकांत द्विवेदी और पंचायत प्रकोष्ठ के रामकुमार भट्ट सहित पदाधिकारी सम्मिलित हुए।