Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा सदस्यता अभियान: सीएम साय 3 सितंबर को मुहिम की करेंगे शुरुआत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिली विशेष जिम्मेदारी…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रदेश महामंत्री और समस्त मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत के बारे में जानकारी दी. भरतलाल वर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों किया जाएगा. इसके अगले दिन 3 सितंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करेंगे और अभियान की शुरुआत करेंगे.

कार्यक्रम में विशेष जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा को दी गई है. इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, और सांसद भी शामिल होंगे.

वर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के शुभारंभ के बाद भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा को इस कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है. वर्मा ने 3 सितंबर को भाजपा सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की और कहा कि इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे.