Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा सदस्यता अभियान: खम्हारडीह बूथ पहुंचे सीएम साय, प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों समेत लोगों को दिलाई बीजेपी की सदस्यता

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान जोरों पर हैं. इसी कड़ी में आज मंत्री व नेता बूथ स्तर पर पहुंचकर अभियान में शामिल हुए. सीएम विष्णुदेव साय खुद रायपुर के नेताजी सुभाष वार्ड के खम्हारडीह बूथ में पहुंचकर अभियान में शामिल हुए. सीएम साय ने कार्यक्रम में चार प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों समेत बूथ के सभी लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

इस दौरान पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, पार्षद रोहित साहू, राजीव अग्रवाल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें.

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संगठन का महापर्व शुरू हो गया है. बूथ स्तर पर कार्यक्रम हो रहा है. सभी बड़े नेता बूथ पर जा रहे है. चार खिलाड़ी भाई बहन है, उसको हमने सदस्यता दिलाई है. ऑनलाइन सदस्यता तो सभी ग्रहण कर लेंगे. इसके बाद सत्यापन का भी काम चलेगा, जो कमेटी है ओ सत्यापन भी करेगी.

कांग्रेस पर सीएम विष्णु देव साय ने कसा तंज

पिछली सरकार किसी को कहीं का नहीं छोड़ा. भगवान को नहीं छोड़े तो आप समझ सकते हैं. कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से हाथ धोना पड़ा. विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए उलूल जुलूल बोलते रहते हैं. बोलने का न सिर रहता है ना पैर रहता है. विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने सवाल पर सीएम साय ने कहा कि लोकतंत्र है सबकी इच्छा है.