Special Story

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की बैठक शुरू, ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस के आरोपों का विधायक धरम लाल कौशिक ने दिया जवाब…

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस भाजपा को घेरने में जुटी है. कांग्रेस के आरोपों को नौटंकी करार देते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि यह कोई बीजेपी का निर्णय नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के हिसाब से चुनाव हो रही है. ओबीसी वर्ग को पर्याप्त टिकट दिया जाएगा. कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है. 

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में मैराथन बैठक का सिलसिला आज सुबह से शुरू हो गया है. राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बैठक हो रही है. निकाय चुनाव के लिए बनाए गए समितियों के साथ चर्चा हो रही है. समितियों और कोर कमिटी के सदस्यों से वन टू वन चर्चा हो रही है.

बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कुछ नाम यहां से तय हो जाएंगे, और कुछ नाम का पैनल बनाया जाएगा. बहुत शीघ्र नाम घोषित होने की संभावना है. महापौर का नाम एक दिन बाद आएगा.

पिटने वाले हैं कांग्रेस के सारे मोहरे

कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र पर कहा कि जहां सरकार आती है, वहां सभी बातों को भूल जाते हैं. हार के बाद कांग्रेस को क्या बोलना है, उसकी भूमिका भूपेश बघेल तैयार कर रहे हैं. नगरीय निकाय में भी कांग्रेस की हार होने वाली है. कांग्रेस के सारे मोहरे पीटने वाले हैं.