Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा नेत्री ने दिखायी दबंगई, सरेराह किसान को पीटा, जमकर बरसाये लात-घूंसे…

कोरबा। भाजपा नेत्री का मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महतो पर एक किसान के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक ग्रामीण को पुलिस थाने के सामने सरेआम पीटती नजर आ रही हैं।

घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बरेडीमुढा गांव का एक किसान अपनी बैल को लेकर जा रहा था और किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान उसने कुछ गाली-गलौज की, जो भाजपा नेता ने अपने ऊपर ले ली और गुस्से में उसी वक्त किसान को पीटना शुरू कर दिया। पहले उसे रावणभाठा मैदान रोड पर पीटा गया, फिर कुछ युवक उसे पुलिस थाने तक ले आए।

यहां भी ज्योति महंत ने किसान को सड़क पर गिरा दिया, थप्पड़ मारे और लातों से मारा। वीडियो में वो यह कहते हुए भी सुनी जा सकती हैं- मर भी जाएगा तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। दूसरी तरफ किसान भी वीडियो में कबूल कर रहा है कि वह शराब के नशे में था।

मैं फोन पर बातचीत के दौरान किसी को गाली दे रहा था, जिसे मैडम ने अपने ऊपर ले लिया।  घटना के दौरान वहां कई युवक मौजूद थे, जो भाजपा नेत्री के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। वीडियो में गाली-गलौज और मारपीट साफ दिखाई दे रही है।