Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार 3 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम… आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध में बंद की दुकानें

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिनदहाड़े भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या की घटना को अज्ञात हमलवारों ने अंजाम दिया है. कार में पहुंचे लोगों ने अक्षय पर चाकू और टंगिया से ताबड़तोड़ हमला किया. गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर स्थानीय व्यपारियों में रोष व्याप्त है. उन्होंने अपनी दुकान बंद कर दी है. 

जानकारी के मुताबिक, घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है. मृतक अक्षय गर्ग बिंझरा क्षेत्र से वर्तमान में जनपद सदस्य थे. उन्होंने पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष का पद भी संभाला है. वह ठेकेदारी भी करते थे. अक्षय गर्ग कटोरी नागोरी से केशलपुर के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण कार्य का ठेका संभाल रहे थे. मंगलवार को वह कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, इसी बीच कार से आए हमलावरों ने उन पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला किया.

व्यपारियों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा नेता अक्ष्य की हत्या की वारदात से कटघोरा के व्यपारियों में भारी आक्रोश है. घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. नाकेबंदी करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है. आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.