Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा नेता हत्याकांड : NIA ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मारा छापा, 12 स्थानों पर ली तलाशी, करीब 10 लाख नगदी समेत मोबाइल और टैबलेट जब्‍त

रायपुर-     छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्‍या के मामले की जांच कर रही NIA ने आज माओवादियों के इलाके में दबिश दी. इस दौरान एजेंसी ने कैश सहित अन्‍य समान जब्‍त किया है. एनआईए की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि NIA की टीम ने सीपीआई (माओवादी) कैडरों द्वारा भाजपा नेता रतन दुबे की जघन्य हत्या की जांच के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली.

सीपीआई (माओवादी) के पूर्वी बस्तर डिवीजन के तहत विभिन्न संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) / बयानार एरिया कमेटी के समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई करते हुए एनआईए ने आज तोयनार, कौशलनार, बाडेनहोड, धौड़ाई समेत 12 स्थानों पर तलाशी ली. कोंगेरा गांव में तलाशी के दौरान नक्सली पर्चे और साहित्य के साथ कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9,90,050 रुपए नगद बरामद किया गया.

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता की हुई थी हत्या

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कौशलनार साप्ताहिक बाजार में 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी. एनआईए इस मामले की जांच कर रही. अब तक की एनआईए जांच के अनुसार, प्रतिबंधित नक्सली संगठन, सीपीआई (माओवादी) से संबंधित सशस्त्र हमलावरों ने उनकी हत्या की थी.