Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में बीजेपी नेता के साथ मारपीट, कांग्रेस नेता समेत 4 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। रायपुर में 4 युवकों ने मिलकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सिविल लाइन मंडल के मंत्री को पहले घसीटा। फिर उन्होंने उसे बेरहमी से बेल्ट से पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी पीड़ित पर लात-मुक्के भी बरसाते हुए दिख रहे है। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने एक्शन लेते हुए यूथ कांग्रेस नेता समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित युवक सौरभ यादव उर्फ साहिल सिविल लाइन युवा मोर्चा में मंत्री पद है। उसने पुलिस को FIR में बताया कि वह डूंडा में रहता है। नए साल की रात वह अपने दोस्त से मिलने टिकरापारा धरमनगर गया हुआ था। इस दौरान रात करीब 1 बजे दो व्यक्ति उसके पास आकर गाली गलौज करने लगे। सौरभ ने उन्हें गाली देने से मना किया। जिसके बाद उनके बीच बहसबाजी चालू हो गयी। इसके बाद पीड़ित वहां से चला गया। इस पूरी घटना को लेकर टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने कहा कि पीड़ित के शिकायत के आधार पर FIR दर्ज किया गया था। जिसके बाद वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान करते हुए बुधवार देर रात पुलिस ने गुढ़ियारी के रहने वाले विक्की साहू के अलावा लोकेश साहू, इशू साहू, ओमकार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऊपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।