Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा ED-IT का सहारा लेकर बना रही दबाव, कांग्रेस को नहीं पड़ेगा कोई फर्क, PCC चीफ बैज का बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को मैसेज…

धमतरी-   लोकसभा चुनाव में बस चंद दिन रह गए हैं. जीत के लिए सभी पार्टियां सियासी बिसात बिझाने में लग गई हैं. कार्यकर्ताओं में जोश भरने तमाम दल बैठक कर रहे हैं. इन सबके बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धमतरी पहुंचकर राजीव भवन में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा, भाजपा ईडी और आईटी का सहारा लेकर दबाव बना रही है. कांग्रेस को ईडी और आईटी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

दीपक बैज ने बैठक को लेकर कहा, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है. भाजपा से ज्यादा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं में जोस भर रहे हैं. लोकसभा चुनाव जीतने वाले चेहरे को टिकट दिया जाएगा. टिकट तय करने का काम आलाकमान का काम है.

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनके साथ बैठक कर जीत की रणनीति तैयार की गई.