Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने सर्दी में गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे बच्चों से की मुलाकात

रायपुर। 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है. इस कड़ी में गृहमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारी में जुटे बच्चों से मुलाकात की.

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि ऐसी सर्दी के मौसम में रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही है, लेकिन आज की तारीख में उत्साह के साथ उमंग के साथ बच्चे तैयारी कर रहे हैं. यह निश्चित रूप से देश का नाम रोशन करेंगे.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज बालिका दिवस है. इस अवसर पर ओम माथुर ने कहा कि बच्चों से भेंट करना है, इसलिए हम सब उनके साथ आए हैं. आज सबके साथ मिलना बहुत अच्छा हुआ. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज गर्ल चाइल्ड डे है. इस अवसर पर इस तरह से बच्चों से मुलाकात करने का अवसर बना है. रिपब्लिक डे की तैयारी बहुत जोरों से चल रही है. बहुत सुखद है.

वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के इन बच्चों में भगवान समाए हुए हैं. निश्चित रूप से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का भविष्य तय करेंगे. और उनकी खुशी में हम लोग शामिल होने आए हैं. मैं इनको उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं.