Special Story

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महतारी वंदन में भाजपा सरकार महिलाओं को ठग रही है,दिसंबर से महिलाओं को भुगतान किया जाए

रायपुर- महतारी वंदन योजना में भाजपा महिलाओं धोखा दे रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा सरकार ने महतारी वंदन में माताओं बहनों को 12000 रू. सालाना देने का निर्णय ले तो लिया है लेकिन अभी भी सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है कि महिलाओं को भुगतान कब से किया जायेगा।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान 60 लाख महिलाओं से फार्म भरवा कर वादा किया था कि चुनाव के बाद तुरंत भुगतान किया जायेगा। सरकार बने दो महिने पूरा होने को है। अतः भाजपा अपने वायदे के अनुसार दिसंबर से ही माताओं को भुगतान करें।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने जिन 60 लाख महिलाओं से फार्म भरवाया था उन सभी को एकमुश्त तीन माह (दिसंबर, जनवरी, फरवरी) का भुगतान करें।

चुनावी वायदे में भाजपा ने सभी विवाहिता महिलाओं को 12000 रू. देने का वायदा किया था। अतः अब भुगतान के समय किसी प्रकार की शर्ते नहीं लगाया जाना चाहिये।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की सभी विवाहिता महिलायें महतारी वंदन में रूपया पाने की हकदार है अतः भुगतान में आयु एवं अन्य शर्ते लगाकर सरकार महिलओं को उनके हक से वंचित करने का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा का चरित्र रहा है चुनाव के समय जनता से वायदा करती है जब चुनाव जीतकर सरकार में आ जाती है तो वह बहाने और अड़ंगेबाजी कर वायदा पूरा नहीं करती है।