Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में BJP सरकार के 6 महीने पूरे: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह बोले- अभूतपूर्व रहा साय सरकार का कार्यकाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के कार्यकाल के 6 महीने पूरे हो गए है. पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने साय सरकार के अब तक के कार्यकाल को अभूतपूर्व बताया. उन्होंने सरकार के 6 महीने के कामकाज पर कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों और देश की सरकारों से तुलना करे तो इस सरकार ने बीते 6 महीनों में कई बड़े निर्णय लिए गए है. प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और हमारे घोषणा पत्र के वादों का क्रियान्वन हुआ है. 6 महीने में सरकार ने काफी बेहतर काम किया है.

कांग्रेस ने कहा था कि केंद्र में छत्तीसगढ़ के 2 केबिनेट मंत्री होना चाहिए, कांग्रेस के इस बयान पर डॉ रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रहती है तब यह सब बातें वह भूल जाती है. लेकिन जब बीजेपी की सरकार आती है तब कांग्रेस के ज्ञान चक्षु खुल जाते है. उन्हें अपने कार्यकाल को याद करना चाहिए की उन्होंने क्या किया. छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है और हमें निश्चित रूप से मोदी का समर्थन प्राप्त होगा.

नए विधानसभा का निर्माण कार्य 66 फीसदी पूरा

छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि नए विधानसभा का निर्माण कार्य 66 फीसदी पूर्ण हो चुका है. इस साल दिसंबर तक स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा होगा, इसके बाद इंटीरियर का काम शुरू होगा.

उन्होने बताया कि विधानसभा भवन सौर ऊर्जा की बिजली से रोशन होगा. जोकि, पूरे हिंदुस्तान के लिए उदाहरण बनेगा. नए विधानसभा भवन में ग्रीनरी पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है. जून 2025 तक नया विधानसभा भवन बनकर तैयार हो जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से नए विधासभा भवन का शुभारंभ किया जाएगा.