Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में मिशन 2024 में जुटी BJP, 15 जनवरी को होगी भाजपा प्रदेश मीडिया की कार्यशाला, तैयारियों को लेकर एकात्म परिसर में हुई बैठक

रायपुर-  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापस आई बीजेपी की नजरे अब प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर है, जिसके लिए पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच लोक संपर्क और लोक संवाद के जरिये लोक संबंध के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अपने प्रयासों को तेज करेगी. इसी कड़ी में रायपुर में 15 जनवरी को बीजेपी की प्रदेश मीडिया कार्यशाला होने जा रही है, जिसकी तैयारी को लेकर आज भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में मीडिया विभाग की बैठक हुई.

इस बैठक में शामिल भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला 15 जनवरी को आयोजित बीजेपी की प्रदेश मीडिया कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता ,पैनलिस्ट, जिला मीडिया प्रभारी को मार्गदर्शित करेंगे. कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे.

बता दें कि इस कार्यशाला के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को न केवल चुनाव आयोग के नियम और निर्देशों से अवगत कराया जाएगा बल्कि वे पार्टी का प्रचार-प्रसार किस तरह करें, इसकी जानकारी भी दी जाएगी.