Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तखतपुर जनपद में भाजपा का दबदबा : माधवी निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और राकेश उपाध्यक्ष

तखतपुर।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होते ही जनपद पंचायत तखतपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया. इस प्रक्रिया में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है. तखतपुर जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी का दबदबा रहा और निर्विरोध निर्वाचित हुए. 

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह के निर्देश और मार्गदर्शन में 25 में से 24 जनपद सदस्यों ने एक मत से डॉ. माधवी संतोष वस्त्रकार को जनपद पंचायत तखतपुर के अध्यक्ष और राकेश तिवारी को उपाध्यक्ष चुना. इस चुनाव में कांग्रेस की कोई भी भागेदारी नहीं रही.

जनपद पंचायत तखतपुर सभा कक्ष में सम्पन्न हुए इस चुनाव ने क्षेत्र में भाजपा विधायक की लोकप्रियता और पकड़ को साबित किया है. विपक्षियों के ऊपर निशाना साधते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, किसी का पिछलग्गू बनके नेतागिरी करना बंद कर दें. जनता ने कांग्रेसियों को नकारा है. अधिकतर जिला और जनपद में भाजपा की सीट आई है.