Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महतारी वंदन पर कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार, विधायक सुशांत बोले – डरे हुए हैं दीपक बैज, अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसी

रायपुर।  महतारी वंदन योजना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि दीपक बैज डरे हुए हैं. महतारी वंदन योजना से इनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है. तथाकथित हेरोइन के नाम पर पैसे जारी होने का बस्तर से मामला आया है. इतनी बड़ी लाभकारी योजना में ऐसी छोटी-मोटी विसंगतियां हो जाती है. शुक्ला ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं से किए वादे को पांच सालों में पूरा नहीं किया. कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि पॉर्न स्टार के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है. पति का नाम पोर्न स्टार जॉनी सिंस लिखा हुआ है. सनी लियोनी के नाम से हर महीने 1000 रुपए जारी हो रहा है. बैज ने सरकार से मामले की जांच करने की मांग की है.

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है. घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार है. सनी लियोनी के नाम से राशि जारी हो रही है. कल करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा. गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है. गंभीरता से जांच होनी चाहिए.