Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा पार्षद के बेटे ने नाबालिग के साथ की दरिंदगी, सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में महिला पार्षद के बेटे ने 7 साल की बच्ची से रेप किया है। पड़ोस में रहने वाली बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर सुनसान मकान पर ले गया, वहां उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया नगर पालिका की महिला पार्षद के आरोपी बेटे का नाम तेंदुलकर सहिस (24) है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है।

दरअसल, वारदात 18 अप्रैल 2025 शाम की है। 7 साल की मासूम शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची डरी-सहमी हुई थी। इससे परिजन चिंतित हुए। उन्होंने बच्ची को शांत कराया, फिर उससे रोने की वजह के बारे में जानकारी ली। बच्ची ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला तेंदुलकर सहिस अपने साथ घर से दूर ले गया था। वह तेंदुलकर को पहले से जानती थी, जिससे उसके साथ चली गई। वहां लेकर जाकर ​​​​​​तेंदुलकर ने गंदा काम किया है। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजन सहम उठे।

परिजनों के मुताबिक वह आरोपी के खिलाफ 18 अप्रैल 2025 की शाम ही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच जाते, लेकिन समाज में बदनामी की वजह से हम लोग चुप रहे, लेकिन तेंदुलकर की घिनौनी करतूत आंखों के सामने आ जाती थी, जिसके बाद 17 जून मंगलवार को खरसिया पुलिस चौकी में FIR दर्ज कराई। वारदात की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।