Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BJP पार्षद दल ने महापौर ढेबर से की मुलाकात: नेता प्रतिपक्ष मीनल का आरोप, कहा- अमृत मिशन के तहत पानी की आपूर्ति करने में विफल रहा निगम, अब कल होगी महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर- गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही रायपुर के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की समस्या से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस जल संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर आज प्रभावित वार्डों के भाजपा पार्षद रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर से मुलाक़ात करने पहुंचे. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि अभी भीषण गर्मी की शुरुआत नहीं हुई भी है, इसके बावजूद शहर के अनेक वार्डों में पानी की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो पा रही है. जिसके चलते आम जनता के साथ-साथ वार्डों के पार्षद भी हताश और परेशान है.

नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि महापौर ये दावा कर रहे है कि लगभग 42 वार्डों में अमृत मिशन का काम हो चुका है, लेकिन अमृत मिशन के कार्यों की वास्तविकता कुछ और ही है. उन्होंने दावे के साथ कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन्स बिछाई गई है, जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. इसके गवाह खुद विभिन्न वार्डों के पार्षद है. मीनल ने कहा कि पिछली गर्मी में भी नगर निगम पानी की आपूर्ति में विफल रही थी.

महापौर ने स्वीकारी जल समस्या की बात

महापौर एजाज़ ढेबर ने इस बात को स्वीकार किया है कि कुछ वार्डों में पानी की समस्या है. उन्होंने बताया कुछ वार्डों की ओर से अमृत मिशन के तहत की जा रही जल आपूर्ति में दिक्कत की लिखित शिकायतें आयी है.

महापौर एजाज़ ढेबर ने कही कि नगर निगम 60-70 टैंकरों के साथ पूरी सक्षमता के साथ पानी की पूर्ति हर आवश्यकता अनुसार वार्डों में कर रहा है. महापौर ढेबर ने बताया अभी तक 42 वार्डों में अमृत मिशन का काम हुआ है. इससे पहले जब भी बैठक ली गई सभी जनप्रतिनिधी सब अच्छा होने का ही दावा करते आए है, लेकिन मौजूदा हालत में समस्याओं को लेकर कल आयुक्त, जोन कमिश्नर, जल का काम देखने वाले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ के साथ बैठक होगी और जो बातें सामने आयेंगी उस पर चर्चा कर समाधान निकाले जाएंगे.