Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में भाजपा पार्षद प्रत्याशी पर पैसे बांटने का आरोप

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक एक दिन पहले रायपुर नगर निगम के वार्ड 9 मोतीलाल नेहरू से भाजपा प्रत्याशी गोपेश साहू के कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगा है. स्थानीय वार्डवासियों ने उनके कार्यकर्ताओं को मिठाई और नगद राशि बांटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मिठाई के डिब्बे में पैसे बांटने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा किये जा रहे इस कृत्य को वार्डवासियों ने उजागर किया है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है. मतदाताओं को लुभाने के इस प्रयास को लेकर स्थानीय नागरिकों और जागरूक मतदाताओं ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. चुनाव आयोग की सख्त आदर्श आचार संहिता के बावजूद इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास हैं. यह न केवल चुनावी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जनता की निष्पक्ष चुनाव में आस्था को भी ठेस पहुंचाता है. वार्डवासियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग से अपेक्षा की जाती है कि वह इस गंभीर मामले का संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित हो सके.

कांग्रेस प्रत्याशी गावेश साहू का बयान

भाजपा ने पिछले पांच साल से जिस जनता का पैसा लुटा है, उसी भोली भाली जनता का पैसा वापिस दिया जा रहा है. इस तरह का कार्य करना बेहद निंदनीय है. देवतुल्य मतदाताओ को प्रलोभन देना बेहद गलत है और ये आचार संहिता का उलंघन है. जिसकी शिकायत की जाएगी.

भाजपा प्रत्याशी गोपेश साहू का बयान

कांग्रेस हार के डर से उल्टा-सीधा काम कर रही है. हमने पांच साल जनता की सेवा की है. हमारे वार्ड में विकास हुआ है. हमें पैसे बांटने की कोई आवश्यकता नहीं है. इस वार्ड की देवतुल्य जनता ने अपना मन बना लिया है.