Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा ने मनाई रानी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती, महिलाओं का किया सम्मान, BJP अध्यक्ष किरण देव ने कहा – अहिल्या बाई का जीवन प्रेरणादायक

रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर भाजपा जिला इकाई ने आज रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए. इस अवसर पर माताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा, आज सभी जिलाें में कार्यक्रम हुए. अहिल्या बाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक है. उन्होंने धर्म के क्षेत्र में कई कार्यक्रम किए. ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार किया.

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा. पीएम मोदी ने गांव, गरीब व किसान सभी वर्ग के लिए कल्याणकारी योजना चलाई. हितग्राही लाभार्थी में परिवर्तित हो रहे हैं. हमारा आर्थिक उन्नति का विकास का दर चौथे नम्बर पर पहुंच गया है. यह उनकी योजना से सफल हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के राजनीतिकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता कांग्रेस नहीं पचा पा रही है.

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, हमें कांग्रेस से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. आजादी के पांच दशक से भी ज़्यादा समय तक कांग्रेस ने राज किया. पांच साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज किया. छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की, इन्हें कुछ भी बोलने का हक नहीं है. कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाती है. सुरक्षा के लिए तीनों सेनाओ ने अपने पराक्रम का परिचय दिया. कांग्रेस इसमें भी प्रश्नचिह्न लगाती है.