Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायगढ़ जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा : निर्विरोध अध्यक्ष बनीं शीखा

रायगढ़।  जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है. यहां भाजपा की शीखा रविन्द्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई. जिला पंचायत अध्यक्ष खरसिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली है और जिला पंचायत क्रमांक 7 से चुनाव जीत कर वह अध्यक्ष बनी है.

रायगढ़ जिले में 18 जिला पंचायत सदस्यों में इस बार भाजपा के 16 सदस्य जीतकर जिला पंचायत पहुंचे हैं. इसमें से भाजपा हाईकमान ने शीखा रविन्द्र गबेल को अध्यक्ष पद पर खड़ा किया था. कांग्रेस के मात्र दो सदस्य रहने के चलते उनका कोई भी प्रतिद्वंदी मैदान में नहीं उतरा, जिसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी शीखा रविन्द्र गबेल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया.

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शीखा ने अपने नेताओं का ध्यानवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा इसलिए उनका आभार व्यक्त करती हूं. उन्होंने कहा कि वो अकेली अध्यक्ष नहीं बनी है बल्कि कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह पद मिला है. सभी जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन से वे इस कुर्सी तक पहुंची है. वह अकेली इसके हकदार नहीं है. वे जनता के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहते हुए विकास के कार्यों को गति देगी.