Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी ने जीत का किया दावा, कहा- जनता जानती है मुझे कितने वोट से जीताना है

रायपुर। छत्तीसगढ़ उपचुनाव में रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस पर सुनील सोनी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे। सुनील सोनी ने कहा, “चुनाव चुनौती होती है, जिसे घमंड और अहंकार के आधार पर नहीं लड़ा जाता। मैं जनता के बीच जाऊंगा, अपनी बात करूंगा और अपनी पार्टी की बात करूंगा। कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”

बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा, “वह आठ बार के विधायक हैं। यदि हम सब साथ में रहेंगे और मिलकर चुनाव लड़ेंगे, तो जनता जानती है कि मुझे कितने वोट से जीताना है।” सुनील सोनी ने जनता को आश्वस्त किया कि “बृजमोहन अग्रवाल ने जो विकास के आयाम गढ़े हैं, उन्हें आगे बढ़ाना है। जो भी समस्या है, उसका निराकरण करेंगे। जनता की सेवा करेंगे। भाजपा निश्चित तौर पर इस सीट से जीतेगी।”

जातिगत समीकरण को लेकर उन्होंने कहा, “भाजपा चुनाव लड़ रही है, कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। सभी का भरोसा, विश्वास और साथ है। मैं बृजमोहन जी का स्थान नहीं ले रहा, मैं अच्छा काम करूंगा। मिलकर काम करेंगे।”

दक्षिण की जनता भारी मतों से जीत दिलाएगी – रायपुर सांसद अग्रवाल

रायपुर सांसद और रायपुर दक्षिण के पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उपचुनाव में रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट से प्रत्याशी चुने जाने पर सुनील सोनी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अच्छे और पुराने कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस प्रकार से दक्षिण की जनता ने मेरे प्रति अपना प्यार और आशीर्वाद प्रकट किया, उसी प्रकार नवमी बार सुनील सोनी जी को भारी मतों से जीत दिलाएगी और कमल का बटन दबाएगी।”