Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BJP प्रत्याशी और उद्योग मंत्री के भाई हुए निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने लगाया सत्ता और धन बल के दुरुपयोग का आरोप

कोरबा।    छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 कोहड़िया वार्ड में बीते दिन कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार के नाम वापिस ले लेने से श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद चुनाव जीत गए. इसे लेकर आज कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने आज प्रेस में कहा कि भाजपा ने सत्ता बल और धन बल का प्रयोग कर मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पर दबाव बनाकर उसे नाम वापस लेने पर मजबूर किया है.

फोटो: निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है. उस पर इतना दबाव बनाया गया कि वो डरा सहमा हुआ है. उससे संपर्क किए जाने पर उसका मोबाइल बंद है और घर पर भी नहीं है घर वाले भी डरे हुए हैं. 

नरेंद्र देवांगन के खिलाफ खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश कुमार उर्फ विक्की ने अपना नाम वापस ले लिया है. इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य कांग्रेसी पार्षदों पर दबाव बनाए जाने का आरोप भी भाजपा पर लगाया है.