Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘BJP राम के नाम पर वोट मांगती है’: भाजपा पर PCC चीफ दीपक बैज का हमला, कहा- महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा नहीं बनाती बीजेपी…

जगदलपुर. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने हसदेव मामले में एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. दीपक बैज ने जगदलपुर में बयान देते हुए कहा कि, आदिवासी चेहरा आगे कर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली से प्रदेश में रिमोट कंट्रोल के जरिए सरकार चल रही है.

जगदलपुर राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनके द्वारा हसदेव में जंगल की कटाई को रोकते हुए टेंडर पर रोक लगाने की मांग की जाएगी. दीपक बैज ने कहा, हसदेव मामले में कांग्रेस की सरकार से कोई गलती नहीं हुई, जबकि भूपेश सरकार ने हसदेव में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई. विधानसभा में प्रस्ताव भी पास किया और साथ ही पर्यावरण अनुमति निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की.

दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार को ईडी और आईटी के जरिए बदनाम करने का आरोप भी लगाया. साथ ही कहा कि, भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है. भाजपा महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा नहीं बनाती.