Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा ने धमतरी जिले की कार्यकारिणी की घोषित

धमतरी/रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी ने धमतरी जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन पर यह सूची जारी की गई। जिला अध्यक्ष प्रकाश बैंस ने इस बार जंबो कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें विविध वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। घोषित सूची के अनुसार, कार्यकारिणी में 1 जिला अध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

भाजपा के इस नए संगठनात्मक विस्तार को आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। सभी नियुक्ति स्थानीय स्तर पर संतुलन बनाए रखते हुए की गई है। कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी नेताओं को जगह देकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह कदम माना जा रहा है।