Special Story

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने: वन मंत्री कश्यप ने कहा- निकाय चुनाव में हार का चौका लगाएंगे बैज, PCC चीफ बोले-

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस बीच वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बैज के नेतृत्व में कांग्रेस निकाय चुनाव में “हार का चौका” लगाएगी. तो वहीं दीपक बैज ने भी पलटवार करते हुए कहा कि जब हम सत्ता में थे तो 14 नगर निगम जीते. उन्होंने कहा एक बार केदार कश्यप को पूछ लीजिए जब हमारी सरकार थी तब 5 उपचुनाव हुए कितने उप चुनाव उन्होंने जीते और कितने नगरी निकाय चुनाव.

मंत्री केदार कश्यप का दीपक बैज पर हमला

दरअसल, वन मंत्री केदार कश्यप ने निकाय चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज पर हमला बोला है. मंत्री कश्यप ने कहा, “दीपक बैज निकाय चुनाव में हार का चौका लगाएंगे. उन्हें हार का चौका लगाने की अग्रिम बधाई. उनके नेतृत्व में कांग्रेस तीन चुनाव हार चुकी है. हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे हार का शतक भी बनाएं. दक्षिण विधानसभा में उन्होंने हार की हैट्रिक लगाई है. कांग्रेस के बड़े नेता अब उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं.”

केदार कश्यप ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया. उनके मुताबिक, कांग्रेस का रुख और चुनावी रणनीति लगातार हार का कारण बन रही है.

दीपक बैज का पलटवार

दीपक बैज ने कहा जब हमारी सरकार थी तो 14 नगर निगम हमने जीते. अभी 10 नगर निगम में चुनाव होने की तैयारी हम लोग कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी आधे से ज्यादा सीटों में जीते इसको लेकर अपने स्तर पर हम तैयारी कर रहे हैं. केदार कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले एक बार केदार कश्यप को पूछ लीजिए जब हमारी सरकार थी तब 5 उपचुनाव हुए कितने उप चुनाव उन्होंने जीते. नगरी निकाय चुनाव हुए कितने नगर निकाय चुनाव जीते.

बता दें कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल 184 नगरीय निकाय हैं, जिसमें 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायतें शामिल हैं. सभी राजनीतिक दल इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं. कांग्रेस, जो पिछली बार की हार से जूझ रही है, इस बार जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. हालांकि, अभी तक नगरीय निकाय चुनाव की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस साल के अंत तक चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है.