Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा ने कार्टून के जरिए फिर कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी के खिलाफ दिए विवादास्पद बयानों पर घेरा…

रायपुर- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ शुरू किया गया कार्टून वार लगातार जारी है. ताजा कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों पर पार्टी को घेरा है. 

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आज सुबह पोस्ट किए कार्टून में ‘बोगस मोहब्बत की दुकान, बोल रही अभद्रता की ज़ुबान…’ की बात कहते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा के बयानों का जिक्र करते हुए उनके समर्थन में राहुल गांधी को गलबहियां करते दिखाया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयानों पर भाजपा ने शुरू से ही आक्रामक स्टैंड लिया हुआ है. मोदी के सिर पर लाठी मारने वाले बयान पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन करने के साथ डॉ. महंत के घर के सामने प्रदर्शन भी किया था. वहीं कवासी लखमा पर मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा बोलने पर थानों में एफआईआर दर्ज कराया है.