Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिलासपुर: मस्तूरी के हिर्री गांव में धर्म सभा पर हंगामा — धर्म परिवर्तन के आरोप में पति-पत्नी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में आयोजित एक धर्म सभा में रविवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद सभा में हंगामे की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर मस्तूरी पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पति-पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को हिर्री गांव में एक निजी स्थान पर धर्म सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 70 से अधिक लोग शामिल हुए थे। आरोप है कि सभा में लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जब यह बात गांव के अन्य लोगों को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध किया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

मौके पर पहुंची मस्तूरी थाना पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और सभा के आयोजकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कार्यक्रम के लिए उचित अनुमति नहीं ली गई थी।

पुलिस ने इस मामले में गोरेलाल टंडन, सहोद्रा टंडन समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और BNSS (भारतीय न्याय संहिता प्रणाली) की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि धर्म सभा में किन परिस्थितियों में लोगों को बुलाया गया और क्या वहां किसी तरह का धर्म परिवर्तन या प्रलोभन देने की गतिविधि चल रही थी।