Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को धमकी देने वाले आरोपी बिलासपुर पुलिस ने प्रयागराज स्टेशन से किया गिरफ्तार

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय को फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने और परिचित की बेटी के अपहरण की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी सुबह 4 बजे हुई जब बिलासपुर पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्बू झा उर्फ बबुआ पांडेय उर्फ बच्चा यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है। आरोपी ने स्टैटिस्टिक्स में एमएससी किया है और पढ़ा-लिखा होने के बावजूद अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व विधायक शैलेश पांडेय की एक परिचित मंजू पांडेय की बेटी के संपर्क में था। जब युवती ने आरोपी से संपर्क तोड़ लिया, तो आरोपी बौखला गया। इसी नाराजगी में उसने पूर्व विधायक को फोन कर 20 लाख रुपये की डिमांड की और धमकी दी कि अगर रकम नहीं मिली तो वह युवती का अपहरण कर लेगा।

फोन कॉल की शिकायत मिलते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आई और एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर टीम प्रयागराज पहुंची और रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बिलासपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेला था या किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का उद्देश्य सिर्फ धमकी देना नहीं था, बल्कि वह वाकई युवती के अपहरण की योजना बना चुका था। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी, अपहरण की साजिश और जबरन वसूली के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।