Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिलासपुर मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025” के अंतर्गत “Sustainable Railway Operations” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित

बिलासपुर।  बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 (22 मई से 5 जून) के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिनों थीम के अनुसार जागरूकता, संवाद, और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 31 मई, 01 व 02 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा ” Sustainable Railway Operations ” (सतत रेल परिचालन) थीम पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बिलासपुर, उसलापुर, अनूपपुर, शहडोल, चांपा, रायगढ़, कोरबा सहित मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, जल संरक्षण तथा स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई ।


इस अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के आसपास रेलवे कालोनियों, पार्कों, गार्डन आदि के रखरखाव के लिए विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया । कॉलोनियों, रेलवे स्टेशनों, पटरियों और आस-पास के क्षेत्रों में बेहतर सफाई हेतु अभियान चलाकर सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की गई। यात्रियों व कर्मचारियों को सतत पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया । स्टेशनों में अपशिष्ठ व कूड़े कचरे का बेहतर निष्पादन करने हेतु अपशिष्ठ प्रबंधन की तकनीकीयों व प्रणालियों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है जिससे पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाई जा सके ।

मंडल के चांपा स्टेशन के आसपास स्थित रेलवे कॉलोनियों में बच्चों द्वारा “गीला कचरा, सूखा कचरा” की समझ एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण की थीम पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अलावा सतत पर्यावरण के बारे में छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने व जागरूकता विकसित करने हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई । आमजनों की सामुदायिक भागीदारी से गार्डन व पार्क के अंदर बेहतर साफ-सफाई कर सुनिश्चित की गई ।
इसके अलावा वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टालों में ईको-फ्रेंडली उत्पादों के विक्रय को प्रोत्साहित किया गया | साथ ही डिजिटल टिकटिंग सहित डिजिटल प्रावधानों के लाभ को बताते हुये इसका अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।