बीएमएस के 70वां स्थापना दिवस के अवसर पर संघ द्वारा निकाली गई बाइक रैली
रायपुर। भारतीय मज़दूर संघ बीएमएस का 70वां स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर जिला बीएमएस एवं छत्तीसगढ प्रदेश वाहन चालक संघ के द्वारा बाइक रैली निकाली गई रायपुर रेल्वे स्टेशन होते हुए फाफाडीह चौक-घड़ी चौक-जय स्तंभ चौक-तात्यापारा-लाखे नगर होते हुए प्रदेश BMS कार्यालय में समापन हुआ।




इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला बीएमएस मंत्री रामेश्वर कन्नौजे, कमल साहू, ओम प्रकाश पाल, छत्तीसगढ प्रदेश वाहन चालक संघ से अध्यक्ष गेंदलाल साहू, उपाध्यक्ष दीपक बाग, कोषाध्यक्ष पवन श्रीवास, सचिव पूरन दूरियां एवं BMS और चालक संघ सभी सदस्य उपस्थित रहे।






