Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोरबा में टोल नाके का बैरियर तोड़कर इलेक्ट्रिक पोल से टकराई बाइक, 1 की मौत 2 की हालत गंभीर

कोरबा कोरबा में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने एक जिंदगी छीन ली, वहीं दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम बाइक सवार 3 युवकों ने टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराये। इस भीषण हादसे में एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवकों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पाली निवासी 24 वर्षीय अमन जांगड़े अपने साथी जोहार सिंह व एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से रविवार को कटघोरा आया हुआ था। शाम के वक्त कटघोरा से पाली लौटने के दौरान बाइक सवार इतनी स्पीड में बाइक चला रहे थे कि उस पर उनका नियंत्रण ही नही रहा। रजकम्मा टोल नाके के पास तेज रफ्तार बाइक बैरियर को तोड़ते हुए 50 मीटर दूर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरायी।

इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट आने से अमन जांगड़े की जहां मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद तीनों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोहार सिंह का इलाज जारी है। वहीं दूसरे घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।