Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कचरा एकत्र कर जीवकोपार्जन करने वाली बिहुला बाई शामिल होंगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में, न्योता मिलने पर हुईं भावुक…

राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज धर्म नगरी राजिम में कचरा बिनने वाली बिहुला बाई को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने न्योता मिलने से गजब का उत्साह है. बिहुला बाई लम्बे समय से रोजाना कचरा बिनने का काम कर अपने व परिवार का पालन-पोषण करती हैं. 

बीते साल जब श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या मे मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान का कार्य जोरो पर चल रहा था, तब नियमित दिनचर्या अनुसार दिन भर कचरा एकत्र कर बेचने के बाद मिले 40 रुपए में से बिहूला बाई देवार ने 20 रुपए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान किया था, राम भक्ति की समर्पण की ये भावुक कर देने वाला पल रहा.

अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण व प्राण प्रतिष्ठा के अविस्मरणीय पल को यादगार बनाने अझत कलश के माध्यम से निमंत्रण दिया जा रहा है. इसी क्रम में बिहूला बाई की भावना को देखते हुए हिन्दू संगठन से जुड़े लोग अक्षत कलश लेकर बिहुला बाई के झोपड़ी पहुंचे और उन्हें रामजी के दर्शन का न्योता दिया. आमंत्रण मिलते बिहुला बाई भावुक हो गईं.

बता दें कि कचरा बिनकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ ही खुद कच्चे मकान में खदर की झोपडी में रहती हैं, लेकिन अपने घर के सामने मेहनत मजदूरी कर बाकायदा सीमेंट से भव्य मंदिर बनाकर हनुमान जी की मूर्ति स्थापना कर उनकी नियमित पूजा-करना करती हैं.