Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिहार में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले फेज का मतदान 6 नवंबर को होगा और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी. 14 नवंबर को नतीजे आएंगे.

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरी चुनावी मशीनरी को अब सिर्फ एक कॉल की दूरी पर ला दिया है. बिहार में कुल 90,712 बीएलओ (BLOs), 243 ईआरओ (EROs) और 38 डीईओ (DEOs) नियुक्त किए गए हैं, जिनसे अब सीधे संपर्क किया जा सकता है. मतदाता 1950 (Voter Helpline) नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए केवल संबंधित जिले का STD कोड लगाकर +91-STD Code-1950 डायल करना होगा — जैसे पटना के लिए +91-612-1950. साथ ही, ECINet ऐप के माध्यम से मतदाता अपने BLO से कॉल बुक भी कर सकते हैं.

ECI Net ऐप होगा लॉन्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव से निर्वाचन आयोग का नया ‘ECI Net’ सिंगल विंडो ऐप लॉन्च किया जाएगा. इसे मदर ऑफ ऑल इलेक्शन ऐप्स बताया जा रहा है. यह ऐप बिहार चुनाव से पूरी तरह संचालित और सक्रिय रहेगा, जिसके जरिए निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रमुख प्रक्रियाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी.

SIR पर बोले CEC ज्ञानेश कुमार

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा- सच यही है कि लोगों ने सोशल मीडिया पर SIR को बहुत कुछ कहा. लेकिन सच ये है कि पॉलिटिकल पार्टीज ने SIR की मांग की थी.