Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, 70 लाख 26 हजार 352 में से 11771 आवेदनों को किया गया रिजेक्ट

रायपुर- छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने चुनाव में वादा किया था की सत्ता में आते ही प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत राशि देंगे और उन्हें सशक्त बनाएंगे. बीजेपी के सत्ता में आते ही महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू की गई. महतारी वंदन योजना का लाभ लेने प्रदेश भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया था. अब इसमें दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची जारी कर दिया गया है. जिसमें 11 हजार 771 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है.

सरकार महतारी वंदन योजना के लिए जगह-जगह फॉर्म भरा गया. जिसमें 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किया था. दावा आपत्ति के बाद अब लाभार्थियों का अंतिम सूची जारी किया गया है. जिसमें 70 लाख 14 हजार 501 आवेदनों को स्वीकृत कर लिया गया है और 11 हजार 771 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है. इसका महिला बाल विकास विभाग ने आंकड़ा जारी किया है. इनमें सबसे कम दंतेवाडा से 26, सरगुजा से 44, सुकमा से 71 आवेदन निरस्त हुए हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग से महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है. इस योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला, तलाकशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि उनके आधार लिंक खातें में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है.