Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 31 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी माओवादी भी अब आम जिंदगी की राह पर

दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ और ‘माड़ बचाओ’ जैसे अभियानों का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. सोमवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में कुल 31 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में कुल 8 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. इनमें 3 इनामी नक्सली भी शामिल हैं जिन पर कुल 4.5 लाख रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1 आमदई एरिया जनमिलिशिया कमाण्डर, 1 गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 20 बेचापाल आरपीसी मिलिशिया, सीएनएम एवं डीएकेएमएस सदस्य, 3 केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया एवं डीएकेएसएस सदस्य, 1 गुड़से आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य के पद पर सक्रिय थे. आत्मसमर्पित माओवादी राजेश कश्यप आमदई एरिया जनमिलिशिया कमांडर के पद पर सक्रिय था जिसपर छ.ग शासन द्वारा 3 लाख रूपये इनाम है.

नारायणपुर में 5 महिला माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

इधर, नारायणपुर जिले में 5 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सभी पर था 1-1 लाख का इनाम घोषित था. ये सभी नेलनार, कुतुल और परलकोट एरिया कमेटी से जुड़ी हुई थीं. बनता दें कि 2025 में अब तक 87 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इस आत्मसमर्पण के पीछे ‘माड़ बचाओ’ अभियान और विकास कार्यों का असर दिख रहा है.