Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा- नगरीय निकाय चुनाव के पहले 500 रुपये में मिलने लगेगा गैस सिलेंडर

रायपुर। रायपुर संसाद बृजमोहन अग्रवाल ने गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता को आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पहले 500 रूपये में गैस सिलेंडर मिलने लगेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके नाम पर गैस का कनेक्शन है. आज राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा में आयोजित मतदाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने यह बात कही है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने वादा किया था कि हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे. इसके साथ ही लोगों को अन्य भी गारंटी दी थी. इनमें से कुछ वादों को सरकार ने पूरा भी किया है, लेकिन चुनाव के छह महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजुद सबसे अहम वादों में से एक 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा अब तक पुरा नहीं हो सका है. ऐसे में सस्ते सिलेंडर को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं.

इससे पहले सीएम साय ने भी दिए थे संकेत

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार 10 जुलाई को रायपुर में बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी, उस वक्त भी सीएम विष्णु देव साय ने बीजेपी कार्यकर्तों को संबोधित करते हुए कहा था कि हम छत्तीसगढ़ में जल्द ही लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे. हालांकि सीएम विष्णु देव साय ने इसे लेकर कोई निश्चित तारीख तय नहीं बताई थी, लेकिन इतना जरूर कहा था कि हम जल्द देंगे. इस बीच अब सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पहले 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात कही है.