Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयानः बोले-

भोपाल। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक वर्ष के भीतर नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है और जब भाजपा की सरकार बनी, तब छत्तीसगढ़ में लगभग पांच हजार नक्सली सक्रिय थे। इनमें से कुछ ने आत्मसमर्पण किया और कुछ को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कई अन्य नक्सली भी आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह से कार्रवाई जारी रही, तो आने वाले एक साल में नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनना

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की संभावित जीत को लेकर आश्वासन दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनना तय है, जबकि हरियाणा में कांग्रेस नेता अशोक तंवर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने चौथी बार पार्टी बदली है। उन्होंने राहुल गांधी के जलेबी को फैक्ट्री खोलने को पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल बाबा पता नहीं कहां-कहां से अनुसंधान करते हैं, पहले आलू से सोना निकलने की मशीन को बात करते थे और अब जलेबी को फैक्ट्री लगाने की।

नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण

इसके साथ ही इंदौर में नशे की समस्या को लेकर उन्होंने एक बार फिर गंभीरता दिखाई। कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और मुख्यमंत्री से भी निवेदन किया है कि भोपाल से एक टीम बनाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटर स्टेट पुलिस की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। साथ ही विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि आजकल सोशल मीडिया एंटी सोशल मीडिया की तरह व्यवहार कर रहा है। उन्होंने इस विषय पर गहन चिंतन की आवश्यकता को रेखांकित किया और कहा कि इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।