Special Story

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश…

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

Shiv Mar 13, 2026 5 min read

पट्टीकल्याणा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की…

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में चालान पेश किया, ढाई करोड़ गबन की जांच जारी

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में चालान पेश किया, ढाई करोड़ गबन की जांच जारी

Shiv Mar 13, 2026 2 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो ने…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 13, 2026 4 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम…

ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और…

मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

Shiv Mar 13, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, कहा – जिस अस्पताल में मोदी और डॉ. रमन पैदा हुए, जिस स्कूल में पढ़ाई किए उसे कांग्रेस ने बनाया, यही हमारी उपलब्धि

धमतरी-    पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनका धमतरी में प्रथम आगमन हुआ. ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार पिछले 10 वर्षों में एक भी कार्य ऐसा नहीं किया है, जिससे जनता को लाभ हुआ हो. जो जनता से वादे किए गए थे वो निभाया नहीं है. सिर्फ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है. इसी तरह पिछले 15 साल की रमन सिंह की छत्तीसगढ़ में सरकार ने जनता को ठगा था. हमारी 5 साल की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही है. 50 से ज्यादा अच्छे काम किए हैं. उन्ही वादों के साथ हम जनता के विश्वास को जीते हैं.

महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने अपने बयान में कहा कि 20 साल भी राज करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाएगी. आप पूछते होंगे कि 75 साल में कांग्रेस ने क्या किया है. जिस अस्पताल में नरेंद्र मोदी जी और डॉ. रमन सिंह जी पैदा हुए हैं उस अस्पताल को कांग्रेस ने बनाया है. जिस स्कूल में मोदी और रमन सिंह पढ़े हैं उस स्कूल को हमने खोला है. यहीं से पढ़कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हैं, इससे बड़ी उपलब्धि हमारी और क्या होगी.

राजीव भवन में पूर्व मंत्री साहू का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान विधायक, जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे. पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महतारी वंदन योजना पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए महिलाओं के साथ छल किया है. भाजपा ने कहा था कि सभी महिलाओं को 1000 रुपए दिया जाएगा. चुनाव से पहले घर-घर जाकर फॉर्म भरवाये गए थे. भाजपा अब पैसा देना ना पड़े, इसके लिए बहुत सी महिलाओं को वंचित कर दिया है.