Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- 5 साल में बस्तर को मलेरिया मुक्त बनाएगी भाजपा

रायपुर-  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और मौसमी बीमारियों से निपटने की व्यापक तैयारियों का जायजा लेने बीजापुर जिले के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने बस्तर को मलेरिया मुक्त करने को लेकर बड़ा बयान दिया. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल कहा कि भाजपा 5 सालों में बस्तर को मलेरिया मुक्त बना देगी.

बीजापुर रवानगी से पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बीजापुर प्रवास को लेकर कहा कि मौसमी बीमारियां प्रारंभ हो गई है. बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले से बीमारी से मौत होने की जानकारी मिली है. वहां जिला अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात करेंगे और बस्तर संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे.

स्वास्थ्य विभाग को विपक्ष द्वारा निशाना बनाए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मजबूत विपक्ष की तरह मुद्दे उठाएं. इनके पिछले साल के आंकड़े इस साल से कहीं ज्यादा थे, इनके शासनकाल में मौतें भी ज्यादा हुई हैं. उन्होंने बताया कि जब 2018 में हमारी सरकार थी उस समय छत्तीसगढ़ में 1000 में 11 लोग मलेरिया से प्रभावित होते थे. और 2023 में सत्ता संभालने के समय 1000 में 33 व्यक्ति हो गए. तीन गुना मरीज कांग्रेस कार्यकाल में बढ़े. हम लोगों ने सरगुजा को मलेरिया मुक्त किया. लेकिन बस्तर के कुछ जिले रह गए हैं उन्हें भी जल्द मलेरिया मुक्त करेंगे. पूरे बस्तर को मलेरिया मुक्त करने का पांच सालों में प्रयास रहेगा.

मरीजों की मौत मामले में जिम्मदारों पर करवाई को लेकर हेल्थ मिनिस्टर श्यामबिहारी जयसवाल ने कहा कि पहले इसकी जांच करेंगे कि वजह क्या हैं, किस कारण से लोगों की मौत हुई इसका पता लगा जाएगा. वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान में लेकर जांच कर रहे हैं.

विधानसभा मानसून सत्र में विपक्ष के सवालों के ढेर को लेकर मंत्री जयसवाल ने कहा कि उनका स्वागत है. ज्यादा से ज्यादा मुद्दे लाएं, जो कमी है दिखाएं. जब सशक्त विपक्ष होगा, तब लोकतंत्र की खूबसूरती है.