Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विरासत टैक्स पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस लोगों की संपत्ति हड़प कर मुसलमानों को चाहती है देना

रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के विरासत टैक्स (inheritance tax) को लेकर सियासत गरमा गई है. इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि घोषणापत्र के जरिए कांग्रेस का हिडन एजेंडा सामने आया है. कांग्रेस लोगों की संपत्ति हड़प कर मुसलमानों को देना चाहती है. अब देश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है. इसके साथ ही अरुण साव ने अन्य मुद्दों पर बयान दिया है.

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी – अरुण साव

छत्तीसगढ़ में INDIA गठबंधन के दल कांग्रेस के लिए वोट मांगने वाले मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह हारने जा रही है. इसलिए इंडिया गठबंधन के दल एकजुट हो रहे हैं. इसका लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है. जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर रही है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होगी. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.

दूसरे चरण के तीनों सीट जीतेगी भाजपा – अरुण साव

दूसरे चरण के मतदान को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पहले चरण में बस्तर की सीट पर समीक्षा संपन्न हुई. बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत रही है. दूसरे चरण के चुनाव पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभियान चलाया, लगातार सभाएं और बैठकें कीं. ये तीनों सीट (कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव) भी बीजेपी जीतेगी.