Special Story

रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल

रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल

Shiv Mar 18, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में होली…

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तीन बारों के लाइसेंस निलंबित

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तीन बारों के लाइसेंस निलंबित

Shiv Mar 17, 2026 1 min read

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में नियमों…

मनरेगा पर सियासत : विधानसभा घेराव पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले – गांधी के नाम पर राजनीति करती है कांग्रेस

मनरेगा पर सियासत : विधानसभा घेराव पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले – गांधी के नाम पर राजनीति करती है कांग्रेस

Shiv Mar 17, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी…

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, आदेश जारी …

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, आदेश जारी …

Shiv Mar 17, 2026 1 min read

रायपुर। पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए…

March 18, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा-

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। पायलट ने कहा कि देश और प्रदेश में ऐतिहासिक बेरोजगारी है, किसान अपने धान का सही दाम नहीं पा रहे हैं और नौजवान परेशान हैं। उन्होंने एलपीजी की किल्लत और आने वाले समय में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई।

सचिन पायलट ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा को कमजोर किया और अमेरिका के साथ हुई डील किसानों के लिए भारी नुकसानदेह है। उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाया कि जनता के वास्तविक मुद्दों के प्रति उसकी क्या प्राथमिकता है और आम लोगों के हित में उसने क्या काम किया है।

पायलट ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद किसानों को टोकन नहीं मिल रहे और धान खरीदी भी बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान आंदोलन करते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है, जबकि मिलरों के मामले में अलग रवैया अपनाया गया। उन्होंने कहा, “चारों तरफ से किसान पिस रहा है। अमेरिका का उत्पादित सामान भारत में 0% टैरिफ पर आ रहा है, जबकि भारत का सामान 18% टैरिफ पर जाएगा, जो किसानों और देश के हित में नहीं है। उन्होंने दोहराया कि चुनाव हो या न हो, हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे।”

अफीम की खेती को लेकर सचिन पायलट ने जताई गंभीर चिंता

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर सचिन पायलट ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रभाव का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती कराई जा रही है और इससे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। पायलट ने सवाल उठाया कि जब यह मामला सामने आया तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। उनका आरोप है कि बिना संरक्षण के इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पायलट ने यह भी कहा कि यदि ऐसा मामला किसी गैर-बीजेपी शासित राज्य में होता या कांग्रेस शासित प्रदेश में सामने आता, तो केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया क्या होती। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की सरकार आज दबाव में काम कर रही है और अमेरिका के प्रभाव में निर्णय ले रही है, जिससे जनता की उम्मीदों को झटका लग रहा है।

राज्य में BJP सरकार के कार्यकाल पर भी पायलट ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के ढाई साल पूरे होने पर सचिन पायलट ने उसके कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और वादों के नाम पर सिर्फ जनता को भ्रमित किया जा रहा है। पायलट के मुताबिक सरकार का ध्यान केवल भाषण, पोस्टर और प्रचार तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके कारण आम लोगों के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव

गौरतलब है कि आज राजधानी में मनरेगा का नाम बदलने और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाई। इस प्रदर्शन में भूपेश बघेल और चरणदास महंत समेत बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर मनरेगा की मजदूरी डेढ़ गुना तक बढ़ाई जाएगी।