Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB-EOW की बड़ी छापेमारी, छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड के कुल 17 ठिकानों में एक साथ दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है. निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की करीबन 17 से अधिक टीम छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में अलग-अलग जगहों छापा मारी है. ईओडब्ल्यू की बड़ी टीम तीनों ही आरोपियों के आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण पर जांच में जुटी हुई है. आरोपियो की करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति के ठिकानों पर जांच पड़ताल की जा रही है.

एसीबी के उच्च पदस्त सूत्रों के मुताबिक आय से संपत्ति के मामले में प्रदेश के भिलाई, रायगढ़, कोरबा, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक और बैंगलोर में छापेमारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB/EOW के 20 स्पेशल टीम तैयार की गई है. जिसमे छत्तीसगढ़ में 16 और अन्य प्रदेशों में 4 टीम कार्रवाई कर रही है. आरोपियो के ठिकानों से करोड़ों रुपयों से अधिक के संपत्ति की जानकारी सामने आई है. पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व ही ईओडब्ल्यू का प्लान छापेमारी के लिए तैयार हो चुका था.

निलंबित IAS समीर बिश्नोई के ससुराल में छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के जांच में जानकारी मिली कि निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई के आय से अधिक संपत्ति का कुछ हिस्सा ससुराल से जुड़ा है. जिसके बाद समीर बिश्नोई के राजस्थान अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ स्थित ससुराल में छापेमारी की गई है. जब समीर बिश्नोई के ससुराल टीम पहुंची तो दसो एकड़ में फैली संपत्ति को देख हक्का-बक्का हो गई. सूत्र बताते है कि राजस्थान में समीर बिश्नोई की कई एकड़ जमीने और रूई, बर्फ की फैक्ट्रियों में इन्वेस्टमेंट किया है. फिलहाल ईओडब्ल्यू की बड़ी टीम समीर के ससुराल में कार्रवाई कर रही है. साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के बैंगलोर स्थित घर पर छापेमारी जारी है और सौम्या चौरसिया के झारखंड स्थित ठिकानों पर रेड जारी है.

इतना ही नहीं प्रदेश में इन अधिकारियों के खास रहें कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है. जिनका प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से कोयला लेवी या फिर सौम्या चौरसिया, रानू साहू और समीर बिश्नोई के कारोबार से जुड़ाव था. इसीलिए टीम ने होटल कारोबारी, कोयला कारोबारी, ठेकेदार और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की है.

बता दें कि निलंबित IAS समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया पिछले दो साल से जेल में बंद हैं. छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी के मामले में ईडी ने सबसे पहले आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसके बाद समीर बिश्नोई, रानू और सौम्या तीनों की संलिप्तता पाई गई थी. कड़ी दर कड़ी जांच बढ़ते चली गई और आरोपियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू में भी कोयला और आय से आधिक संपत्ति का मामला दर्ज हो गया है.