Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, भारी मात्रा में नशीली टेबलेट्स की गई बरामद

मुंगेली।      छत्तीसगढ़ के मुंगेली में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में नया बस स्टैंड के पास नशीली दवाइयां बेचने की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में नशीली टेबलेट बरामद की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

गिरफ्तार आरोपी, शेख सलमान (35 वर्ष), मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का निवासी है। तलाशी में उसके पास 1200 नशीली टेबलेट बरामद हुईं, जिनमें Nitrosun, Alprascan, और Alprade ब्रांड की दवाइयां शामिल थीं। इन दवाओं में कुल 1265mg नशीले पदार्थ पाए गए। पूछताछ में उसने इन दवाओं को मध्य प्रदेश से लाने और अवैध रूप से बेचने की बात कबूली।

पुलिस की जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया, जिसमें यह बात सामने आई कि उसके खिलाफ कोरबा और बिलासपुर जिलों में 304A भादवि, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

बता दें कि पुलिस ने आरोपी शेख सलमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में टीम ने सटीक रणनीति बनाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।