Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखों रुपये के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल और कार जब्त

महासमुंद। प्रदेश में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना सिंघोड़ा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक कार से गांजा तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

थाना सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एक सफेद स्विफ्ट डिज़ायर कार (UP 92 AL 6791) में भारी मात्रा में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम रेहतीखोल पहुंचकर नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में खाकी टेप से लिपटे 30 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम नीरज कुमार मिश्रा (34 वर्ष) और अंशुल कुमार अहिरवार (21 वर्ष) हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के जालौन के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन और मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।