Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

25 वर्षों से हैं पेंडिंग, शारदा चौक से तात्यापारा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बड़ी खबर…

रायपुर- शारदा चौक से तात्यापारा तक लगभग आधा किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए शनिवार को उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव ने अपनी सहमति दे दी. इस पर अगले सप्ताह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगरीय प्रशासन विभाग के आला अफसरों की बैठक होगी. अंतिम फैसला इसी बैठक में होगा.

इस रोड के लिए महापौर एजाज ढेबर के साथ उनके एमआईसी मेंबर्स और जोन अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी मंत्री साव से विस्तृत चर्चा की. मंत्री ने स्वीकारा कि राजधानी में यातायात दबाव को कम करने के लिए 25 साल से लंबित इस आधा किमी लंबी सड़क की चौड़ाई को बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस सड़क पर काम के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, इसलिए काम शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अब इस काम के लिए पीडब्ल्यूडी और नगरीय प्रशासन को लेकर जो वैधानिक दिक्कत आ रही है, इसके लिए वे सात दिन के भीतर दोनों विभाग के अधिकारियों की बैठक में चर्चा करके निर्णय ले लेंगे. बैठक में महापौर ऐजाज ढेबर ने मंत्री साव को बताया कि इस रोड के चौड़ीकरण को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं. इसमें पीडब्ल्यूडी ने सर्वे करके 89 प्रभावितों को चिन्हित भी कर दिया है. सड़क की चौड़ाई 9 मीटर से 15 मीटर तक बढ़ाने के लिए कितने घरों का हिस्सा टूटेगा वह भी चिन्हित हो चुका है. इसलिए काम शुरू करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी.

महापौर ढेबर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने इस रोड के प्रभावितों से भी विस्तृत चर्चा कर ली है. वे भी शासन के इस काम में सहयोग के लिए तैयार हैं.