Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बड़ी खबर: आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर 12 से अधिक शिक्षिकाओं और छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

जशपुर।  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. जिले के मनोरा आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आर बी निराला पर नाबालिग छात्राओं समेत एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले के सामने आते ही कलेक्टर ने आरोपी प्राचार्य को शो कॉज नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है.

बता दें, प्राचार्य पर आरोप है कि उसने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में बुलाकर अश्लील गाने पर डांस कराया. इसके साथ ही उन्हें गलत तरीके से छूने और आपत्तिजनक बातें कहने का भी आरोप है. पीड़िताओं का आरोप है कि प्राचार्य आर बी निराला नाबालिग छात्राओं को चॉकलेट देकर बाहर मिलने बुलाता था.

वहीं प्राचार्य पर लगे इन गंभीर आरोपों के प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है. अब कलेक्टर के नोटिस का जवाब उन्हे 3 दिन के अंदर देना होगा, हालांकि इस मामले में प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की आशंका जताई जा रही है.